हुसैनाबाद: हुसैनाबाद अनुमंडल को बड़ी सौगात: हैदरनगर में शुरू हुई हड्डी रोग विशेषज्ञ की सेवा, ट्रॉमा-आईसीयू भी उपलब्ध।
हुसैनाबाद अनुमंडल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। हैदरनगर स्थित विंध्यवासिनी हॉस्पिटल में रविवार से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संब्रो विनय ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही अस्पताल में ट्रॉमा मैनेजमेंट, इमरजेंसी आईसीयू और दुर्घटना से जुड़े मरीजों के इलाज की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है। अब फ्रैक्चर, गंभीर चोट और सड़क दुर्घटना के मरीजों को इलाज के लिए करीब