टांटोटी: गोरधनपुरा-कराटी-हीरापुरा में तेज आंधी का कहर: टीन-टप्पर उड़े, पेड़ धराशायी, सोलर प्लेटों को हुआ नुकसान
Tantoli, Ajmer | Jun 14, 2026 क्षेत्र में शनिवार-रविवार रात चली तेज आंधी ने तबाही मचाई है।रविवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार गोरधनपुरा,कराटी,हीरापुरा सहित आसपास के गांवों में कई जगह टीन-टप्पर उड़ गए और बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए।गोरधनपुरा में शैतान सिंह के मकान के चद्दर उड़ गए और खेतों की दीवारें ढह गई।हीरापुरा में तेज हवा से सोलर ऊर्जा की प्लेटें उड़कर क्षतिग्रस्त हो गई।