मिहींपुरवा: चहलवा गांव में महिला पर तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग की टीमें तैनात की गईं
कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के सिरसियन पुरवा गांव में शुक्रवार दोपहर एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया था।इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव निवासी 55 वर्षीय ललिता देवी, जो रामनाथ पाल की पत्नी हैं, अपने खेत में मवेशियों के लिए चारा लेने गई थीं। इसी दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। टीमें तैनात की गई हैं।