भिवानी: भिवानी गौरव हरियाणा सम्मान समारोह में फिल्म जगत के कलाकारों को किया सम्मानित
स्थानीय मिनी बाईपास स्थित सर्वेश सदन में गौरव हरियाणा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर फिल्मी जगत से जुड़े अनेक होनहार प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कान्हा फाउंडेशन व परमार आर्टृस के बैनर तले सज्जन सिंह व प्रवीण द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में बतौर मुख्यअतिथि रीति संगम एजुकेशन सोसायटी की प्रदेशाध्यक्ष इंदु परमार मौजूद रहे