भिवानी: भिवानी दो बच्चों सहित महिला लापता, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से नेपाल हाल पुराना बस स्टैंड क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह पांच साल से भिवानी में किराये के मकान में रहता है। उसकी पत्नी बिता बताए घर से चली गई। उसके साथ 10 वर्षीय बेटा और छह वर्षीय बेटी भी लापता है। उन्होंने हर संभव जगह पर तीनों की तलाश की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।