प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर पाट (जूट), मूंग और मक्का की खेती करने वाले किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। लगातार हो रही बारिश और खेतों में जलजमाव के कारण फसलें प्रभावित हो रही हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका सताने लगी है।