सहारनपुर: घंटाघर के किशनपुरा में बिजली के सामान के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ स्वाहा
किशनपुरा घंटा घर स्थित सोमवार रात्रि 11:00 बजे बिजली के सामान के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम कुछ ही मिनट पहले बंद किया गया था। आग ने तेजी से फैलते हुए लाखों रुपये का सामान जलाकर राख कर दिया। गोदाम रिहायशी इलाके में स्थित है, जिससे आसपास के मकानों में भी खतरा पैदा हुआ। फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक़्कत के बाद आग पर काबू पाया।