खेकड़ा: बड़ागांव में विद्युत लाइन ठीक करते समय हादसे में लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों ने किया हंगामा, शव PM को भेजा
खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में डोला गांव निवासी लाइनमैन सोनू विद्युत लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने पहुंचा था। लाइन ठीक करते समय अचानक उसे करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल सोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने