गिरिडीह: अधिवक्ता संघ चुनाव पर सीनियर-जूनियर वकीलों की राय, सीनियर बोले- योग्य उम्मीदवार को वोट देंगे
गिरिडीह कोर्ट में आगामी 6 दिसंबर को होने वाले अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर गुरुवार शाम 4 बजे सीनियर और जूनियर अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। सीनियर अधिवक्ताओं ने कहा कि इस बार मतदान जात-पात से ऊपर उठकर स्वच्छ और योग्य उम्मीदवार को ध्यान में रखकर किया जाएगा।