आरा: हरिगांव में झाड़ियों में मिला वृद्ध व्यक्ति का शव, परिजनों ने कहा- लू से हुई मौत
Arrah, Bhojpur | May 31, 2024 जगदीशपुर थान क्षेत्र के हरिगांव स्थित झाड़ियों में आज सुबह हरिगांव निवासी स्वर्गीय राम नरेश चौबे के पुत्र ब्रिज भूषण चौबे का शव झाड़ियां से बरामद किया गया। जैसे ही मौत की सूचना घर पहुंची घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुची जगदीशपुर थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम।