मोतिहारी: केसरिया बाजार में सेल टैक्स की टीम के अफवाह को लेकर मचा हड़कम्प, कई दुकानें बंद
सेल टैक्स की टीम के केसरिया बाजार में आने की अफवाह से हड़कंप मच गया। जिसके बाद बाजार स्थित कपड़ा, रेडीमेड, किराना, जेवर सहित अन्य दुकानों के सटर आनन फानन में बंद हो गया। देखते ही देखते बाजार में सन्नाटा पसर गया। हालांकि सेल टैक्स की टीम के आने की बात पूरी तरह अफवाह निकली। कार्रवाई की डर से अधिकांश बड़े दुकान बंद थे।