नीमच नगर: नीमच: भारतीय किसान संघ ने कलेक्ट्रेट में दिए तीन ज्ञापन, जीएसटी हटाने व फसल बीमा की मांग की
नीमच में भारतीय किसान संघ ने सोमवार को वाहन रैली निकाली। किसान दोपहर में दशहरा मैदान में एकत्रित हुए। वे नारेबाजी करते हुए लायंस पार्क, नगर पालिका और गोमाबाई रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसान संघ ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम अलग-अलग ज्ञापन SDM संजीव साहू को सौंपे। PM के नाम 17 सूत्री मांगों में कृषि उपकरणों से GST हटाने की मांग की गई।