बिल्सी: नूरपुर पिनौनी गांव में एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर मकान से टकराई, हादसे में एक युवक की मौत
Bilsi, Budaun | Apr 23, 2026 इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नूरपुर पिनौनी गांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक मकान से टकरा गई। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उक्त घटना का वीडियो आज गुरुवार दोपहर 2:00 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।