आरा: तारीख पर नहीं पहुंचे अभिनेता पवन सिंह, पत्नी के वकील ने कहा- 24 फरवरी को पवन सिंह आएंगे तो होगा फैसला
Arrah, Bhojpur | Feb 11, 2026 अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला आरा कोर्ट में चल रहा है। आज दोनों के बीच केस में तारीख था लेकिन अभिनेता पवन सिंह कोर्ट में नहीं पहुंचे। इसके बाद कोर्ट के द्वारा अगली तारीख 24 फरवरी को दिया गया है। पत्नी ज्योति सिंह के वकील ने कहा कि 24 फरवरी को दोबारा रिकॉन्सलिंग किया जाएगा।