आरा: कृष्णगढ़ के घांघर गांव में बुधवार शाम बेलगाम ट्रक ने अपने जन्मदिन का केक लाने जा रहे बालक को रौंदा, हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Feb 11, 2026 जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के घांघर गांव में बुधवार की शाम बेलगाम ट्रक ने अपने ही जन्मदिन का केक लाने जा रहे बालक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को खदेड़ कर स्थानीय ग्रामीणों