गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधायक ने डुमरिया स्थित अपने आवास पर रविवार की सुबह 11:00 बजे जनता दरबार लगाया। वही इस दौरान जनता दरबार में बैकुंठपुर विधानसभा की काफी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे हुए थे। जिनकी समस्याओं को बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी के द्वारा बारी-बारी से सुना गया है।