बरवाडीह: सीआरपीएफ जवान उपेंद्र राम का पार्थिव शरीर खुरा गांव पहुंचा, गार्ड ऑफ ऑनर से दी गई श्रद्धांजलि
बरवाडीह प्रखंड के खुरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान उपेंद्र राम का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम को गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।