दरभंगा: सुंदरपुर तेनु पेड़ के पास खाना बनाते समय घर में लगी भीषण आग, इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत
दरभंगा के सुंदरपुर तेनु पेड़ के पास रविवार की बेचन दास के घर में भीषण आग लग गई। यह आग खाना बनाने के दौरान लगी थी। इस आग में कई लोग बुरी रूप से झुलस गए। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वही इलाज के दौरान घर के तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमे एक 2 महीने का बच्चा भी शामिल है। इसके बारे में पार्षद प्रतिनिधि ने रविवार की शाम 8:30 बजे कई बातों की जानकारी दी।