रायसेन। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन की तैयारियों के तहत शुक्रवार को रायसेन वन परिसर में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने समिति प्रबंधकों, कम्प्यूटर ऑपरेटरों और सर्वेयर को शासन की उपार्जन नीति का पालन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में पोर्टल संचालन, गुणवत्ता परीक्षण तथा ऑनलाइन प्रविष्टि संबंधी जानकारी दी