बारा: भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के बैनर तले किसानों ने जसरा ब्लाक पर किया धरना प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी
Bara, Allahabad | Oct 27, 2025 जसरा ब्लाक मुख्यालय पर आज सोमवार दोपहर समय लगभग 1:00 के आसपास विकास कार्य पूरे ना होने से नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया।धरने का नेतृत्व संगठन के जिला उपाध्यक्ष ऋषि पांडे ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, महिला कार्यकर्ता और युवा किसान मौजूद रहें। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।