मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी में 7 वर्षीय बालक की नहर में डूबने से हुई मौत, घर में मचा कोहराम, मौके पर पहुंची पुलिस
रैकरी गांव निवासी रवि मुसहर 7 वर्ष पुत्र गणेश मुसहर रविवार की सुबह 8:00 बजे अपने मामा और बड़े भाई कृष्ण के साथ शौच के लिए गांव के पास नहर की ओर गया था इसी दौरान रवि नहर के किनारे पानी छूने पहुंचा तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा परिजनों द्वारा बालक को नहर से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया