चायल: भरवारी में तीन बाइकों की भिड़ंत, एक युवक गंभीर घायल, दो बाइक सवार फरार
भरवारी (कौशाम्बी)। गौरा रोड पर रविवार शाम तीन बाइकों की भिड़ंत में खोजवापुर निवासी निर्भय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई और एक हाथ टूट गया। सूचना पर पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद अन्य दो बाइकों के सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी।