जमुई: इस्लामनगर मोड़ के पास दो ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Sep 14, 2025 इस्लामनगर मोड़ के पास रविवार की शाम 5:30 बजे तेज रफ्तार दो ई- रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक ई- रिक्शा चालक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घायल ई- रिक्शा चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान शहर के निमारंग निवासी कमल शेख के रूप में हुई है।