कस्बा: कस्बा प्रखंड के कुल्लाखास के गांधीनगर से गायब सुमित का अब तक नहीं चला पता
Kasba, Purnia | Apr 10, 2024 कस्बा प्रखंड के कुल्ला खास गांधीनगर के शंभू यादव के 22 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार 6 अप्रैल सुबह समय काम करने को निकला जो अब तक गायब है। परिवार वाले खोजबीन कर थक गए हैं किंतु सुमित कुमार का कोई अता पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने लावारिस अवस्था में स्टेशन क्षेत्र से मोटरसाइकिल बरामद किया।