कस्बा: एनएच 57 गढबनैली ओवरब्रिज पर टोटो व बाइक की आमने-सामने की हुई टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
Kasba, Purnia | Apr 4, 2024 एनएच 57 मार्ग के गढबनैली ओवरब्रिज के पास टोटो एवं बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार घायल हो गया। बाइक सवार युवक को गंभीर अवस्था में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा लाया गया। जहां घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान मलहरिया पंचायत निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है।