कस्बा: संझेली में पोर्टल न्यूज़ रिपोर्टर की पीट पीट कर की गई हत्या, शव को पंचायत सरकार भवन के पास सड़क किनारे में फेंका
Kasba, Purnia | Apr 5, 2024 शुक्रवार की अहले सुबह कस्बा थाना क्षेत्र के संझेली पंचायत सरकार भवन के समीप एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया है । मृतक की पहचान संझेली पंचायत के वार्ड 16 के पकरिया निवासी मोहम्मद मोहसिन के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अखलाख के रूप में हुई है। मृतक अखलाक जनता की आवाज पोर्टल न्यूज़ का पत्रकार था साथ ही मेडिकल की दुकान भी चलाता था।