चित्रकोट विधायक विनायक गोयल रविवार दोपहर 12 बजे अपने प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की । विधायक विनायक गोयल ने कहा कि माता दंतेश्वरी बस्तर की अराध्य देवी हैं और माता दंतेश्वरी हर मनोकामना पूर्ण करती है।