कैराना: कैराना में कांधला तिराहे पर गड्ढा बना हादसों का कारण, कैंटर फंसा, ई-रिक्शा बाल-बाल बचा
कैराना नगर के व्यस्ततम कांधला तिराहे पर बीच सड़क में बना गड्ढा एक बार फिर हादसे का कारण बन गया। रविवार दोपहर करीब एक बजे एक कैंटर का पिछला पहिया गड्ढे में धंस गया, जिससे वाहन एक ओर झुक गया। इसी दौरान सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा पास से गुजर रहा था, जो कैंटर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।