बीना: व्यापारी और मंडी कर्मचारियों की मनमानी के विरोध में मंडी कार्यालय में किसानों ने लगाया ताला, बीना थाने में की शिकायत
Bina, Sagar | Jun 8, 2026 कृषि उपज मंडी में मंडी व्यापारियों एवं कर्मचारी की मनमानी के विरोध में किसानों ने जमकर हंगामा किया।और जब शिकवा शिकायतों के बाद अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया तो नाराज होकर सोमवार शाम नाराज किसानों ने कृषि उपज मंडी कार्यालय में ताला लगा दिया। किसान तिलक सिंह लोधी का कहना है कि मंडी में सोयाबीन की फसल बेचने आया था तभी अचानक बारिश से सोयाबीन खराब हो गया।