बेनीपुर: 14 जून को बेनीपुर में मनाया जाएगा प्रथम दलित महोत्सव
दलित चेतना मंच के प्रधान कार्यालय बेनीपुर में प्रथम दलित महोत्सव आयोजन के लिए कार्यकारिणी सदस्य व प्रखंड अध्यक्षों की बैठक संस्थापक प्रमोद पासवान की अध्यक्षता में हुई। दलित चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पासवान उर्फ गुरुजी ने कहा दलित चेतना मंच का 7वां स्थापना दिवस प्रथम दलित महोत्सव के रूप में 14 जून को बेनीपुर कर्पूरी भवन में मनाया जाएगा।