बेनीपुर: सिमरी चोरनिया चौड़ के पास पुलिया के नीचे शौकत अली उर्फ मो राजा का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिमरी चोरनिया चौड़ के पास पुलिया के नीचे एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान शौकत अली उर्फ मो राजा 28 वर्ष के रूप में हुई। वह हायाघाट थाना क्षेत्र के ओलियाबाद का रहने वाला था। बहेड़ी के बघौनी चौक पर ऑटो इलेक्ट्रिक का काम करता था।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के बहेड़ी थानाध्यक्ष सुरज कुमार गुप्ता पहुंचे।