बांसवाड़ा: गोरड़ी गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद पति ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, एमजीएच में उपचार
गोरड़ी गांव में शनिवार रात 11 बजे पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद गुस्से में पति ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए शनिवार रविवार मध्य रात्रि 12:15 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि महेंद्र पुत्र हिरजी निवासी गोरड़ी का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।