बांसवाड़ा: उबापात झूपेल गांव में मारपीट के मामले में सदर थाने में केस दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उबापात झूपेल गांव मे मारपीट के मामले मे सदर थाने मे मामला दर्ज किया गया है। शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार इस मामले में प्रार्थी महिपाल पिता कालूराम निवासी उबापात रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपने पुराने घर से इस दौरान निलेश पिता लक्ष्मण एवं पप्पू पिता नाथु निवासी उबापात ने पकड़कर मारपीट की है।