बांसवाड़ा: डायलाब तालाब में मुस्लिम समुदाय ने ढोल नगाड़ों के साथ मेहंदी का जुलूस निकालकर कर्बला में ठंडा किया
मुस्लिम समुदाय की ओर से मोहर्रम पर्व के तहत मंगलवार बुधवार मध्य रात्रि 12 बजे ढोल-नगाड़ों के साथ मेहंदी का जुलूस निकाला गया।इसमें बड़ी संख्या में सम्मिलित युवाओं और समुदायजनों ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातम मनाया। आठवीं तारीख यानी बुधवार दोपहर 1 बजे डायलाब तालाब और राज तालाब कर्बला में मेहंदीयां को ठंडा कीया गया।