बिहारीगंज पुलिस ने एक वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की के अपहरण प्रयास और फायरिंग के मामले में नामजद आरोपी सोनू मंडल को मंगलवार को पुर्णिया जिले के बी कोठी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में ग्रामीणों के विरोध पर आरोपियों ने गोली चलाकर दहशत फैलाते हुए फरार हो गए थे। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।