पन्ना: पन्ना के रखैल गांव में आग का तांडव, लपटें कई गांवों तक पहुंचीं, हड़कंप!
Panna, Panna | Apr 18, 2026 पन्ना से इस वक्त की बड़ी खबर, जहाँ रखैल गाँव के खेतों में लगी आग ने तांडव मचाया है। नरवाई से भड़की यह आग अब हटुपुर और बड़गडी तक फैल चुकी है। सबसे डरावनी स्थिति बृजपुर गैस एजेंसी के पास है, जहाँ लपटें पहुँचने से बड़ा खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन और ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हैं, पर तेज हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।