बहराइच: भोपतपुर चौकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे में एक की मौत, दो घायल
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के भोपतपुर के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई। वही दो घायल है। जिनका अस्पताल मे इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।