फतुहा: डीएसपी कार्यालय के पास तीन थानों ने विभिन्न मामलों में जब्त 2548 लीटर देशी-विदेशी शराब की नष्ट
Fatwah, Patna | Jan 17, 2026 फतुहा डीएसपी कार्यालय के पास तीन थाना द्वारा कई कांडों में जब्त 2548 लीटर देशी विदेशी शराब को विनष्ट किया गया है। फतुहा थाना का 2046 लीटर विदेशी व 54 लीटर देसी,नदी थाना का 11 लीटर विदेशी व 372 लीटर देसी, पचरुखिया थाना का 65 लीटर देसी शराब विनष्ट किया गया है। डीएसपी अवधेश कुमार, सीओ मुकेश कुमार,थानाध्यक्ष सदानंद साह,उत्पाद निरीक्षक नरेंद्र कुमार मौजूद रहे है।