चैनपुर: शाहपुर वार्ड 31 के वारिसनगर में जलापूर्ति पाइप में लीकेज से बढ़ी परेशानी, मरम्मत की गुहार
मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 स्थित शाहपुर के वारिसनगर में जलापूर्ति पाइप के लीकेज से परेशानी बढी हुई है। दो जगहों पर पानी लीकेज हो रहा है, जिससे जलापूर्ति होने पर सारा पानी सड़क पर बहने लगता है और आवागमन में भारी परेशानी होती है। पानी भी बहकर बर्बाद होता है। यह स्थिति पिछले सात दिनों से बनी हुई है।