खरगोन जिले के आकांक्षी झिरन्या ब्लॉक के नीमसेठी गांव के 84 छात्र जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण नौवीं कक्षा में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। इससे उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित होने की आशंका है। इस समस्या को लेकर अभिभावकों ने भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे से मदद की गुहार लगाई है।