पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की। सभी नगर निकायों को कचरा पृथक्करण, डोर-टू-डोर संग्रहण और प्लास्टिक प्रबंधन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्वच्छता के लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।