भरथना: बकेवर के नगला बनी उत्तरी में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल से हटाया अतिक्रमण, उंगली हल्की क्षतिग्रस्त मिली
बकेवर के नगला बनी उत्तरी के पास ग्राम पंचायत बकेवर देहात नसीदीपुर स्थित सन् 1990 में स्थापित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आसपास फैले गोबर व कूड़े को प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार दोपहर करीब 12बजे नगर पंचायत ने बुलडोजर से हटवाया। सफाई के दौरान प्रतिमा की उंगली क्षतिग्रस्त मिलने पर लोगों में नाराजगी दिखी। हालांकि स्थानीय अशोक कुमार ने इसे धूप से छतिग्रस्त हुई।