छतरपुर नगर: जनसुनवाई में मत्स्य समिति पर तालाब बेचने का आरोप, जांच की मांग; दूसरे पक्ष ने बताया साजिश।
छतरपुर में आज 30 जून दोपहर करीब 12:30 बजे कलेक्टर की जनसुनवाई में ग्राम बगौता की मत्स्योद्योग सहकारी समिति को लेकर शिकायत सामने आई। समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष सहित कुछ पदाधिकारियों पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि समिति में लंबे समय से पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है।