भरगामा: कुर्की-जब्ती की कार्रवाई से पहले ही अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण
माननीय न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची भरगामा पुलिस को देखकर एक नामजद अभियुक्त ने आत्मसमर्पण कर दिया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार एवं सशस्त्र बल के जवानों की मौजूदगी में की गई।