राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष एवं नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी बड़ी रैली की तैयारी कर रही है। राजस्थान के बड़े मुद्दों को लेकर एक बड़ी रैली हो रही है, जिसमें प्रदेश भर से लोग शामिल होंगे। रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए बेनीवाल ने कहा की रैली की तैयारी जारी है।