बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM की अध्य्क्षता में पंचायतीराज विभाग की हुई समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश
कार्यालय कक्ष में DM श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में बुधवार की दोपहर 3:00 बजे पंचायतीराज विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक के दौरान पंचायत सरकार भवन निर्माण, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, आरटीपीएस, ग्राम कचहरी, हर घर नल काजल समेत अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई.