राजगढ़: राजगढ़ जिले में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर
राजगढ़ जिले में शनिवार को दोपहर 3:00 बजे करीब कई इलाकों में अचानक मौसम में बदलाव आने के साथ ही तेज हवा और आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। जिसके चलते जिले के सुठालिया, गिंदौरहाट, माचलपुर , बाढ़गांव, कुरावर, रामगढ़, कोड़क्या सहित अन्य जगहों पर सड़कों पर सफेद चादर बीच गई।