बीसलपुर: तहसील परिसर में दाखिल खारिज निरस्त करने के बाद दोबारा सुनवाई का आदेश देने पर महिला ने एसडीएम की गाड़ी को घेरा
क्षेत्र की एक ग्राम निवासी महिला ने जमीन के बैनामे का दाखिल खारिज नायब तहसीलदार न्यायालय से निरस्त हो जाने के बाद एसडीएम द्वारा अपील सुनने के बाद दोबारा नायब तहसीलदार न्यायालय में सुनवाई का आदेश करने पर महिला ने एसडीम की गाड़ी घेर ली इसके पश्चात उन्हें पैदल घर जाना पड़ा।