ब्यौहारी: ब्यौहारी के घोरसा गांव में चार दिन पहले लापता युवक की कुएं में मिली लाश, ग्रामीणों ने सड़क जाम की
शहडोल रीवा हाईवे पर ग्रामीणों ने चक्का जाम लगा दिया है 24 वर्षीय युवक 4 दिन पहले घर से लापता था जिसकी लाश बुधवार की दोपहर गांव के कुएं में मिली है परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है जिससे नाराज होकर शहडोल रीवा हाईवे पर लोग इकट्ठा होकर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह जानकारी बुधवार की शाम 4:00 बजे दी गई है।