ब्यौहारी: ब्यौहारी पुलिस ने आखेटपुर के पतेरा टोला से बिस्कुट के कार्टून में मिले 24 किलो 700 ग्राम गांजा ज़ब्त किया
किराना दुकान की आड़ में घर में बिस्कुट के कार्टून में आरोपी ने गांजा छुपा रखा था, पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली और पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दे दी, आरोपी के घर से पुलिस ने बिस्कुट के दो कार्टूंन से 24 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। यह कारवाही ब्यौहारी पुलिस ने आखेटपुर के पतेरा टोला से की है।